{"_id":"af672344-7032-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"surprised-that-all-my-bowlers-had-an-off-day-says-mithali-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली ने हार का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला विश्वकप के सुपर सिक्स मुकाबले में न पहुंचने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इसके लिए गेंदबाजों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
ग्रुप 'ए' मुकाबले में श्रीलंका के हाथों 138 रनों की करारी शिकस्त मिलने के बाद कप्तान ने कहा कि अहम मुकाबले में सभी गेंदबाज असफल हो गईं। एक या दो गेंदबाजों के नाकाम होने की बात समझ में आती है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तो पूरा गेंदबाजी आक्रमण ही विफल हो गया। हमारे पास शानदार गेंदबाज थीं और हमें यह उम्मीद नहीं थी कि विरोधी बल्लेबाज इतना बडा स्कोर खडा़ कर देंगी। गेंदबाजों की विफलता चिंता का विषय है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को ग्रुप ए के निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 282 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 144 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम आईसीसी महिला विश्व कप से बाहर हो गई।
विज्ञापन