{"_id":"6414083c96c3408a090b9681","slug":"suresh-raina-said-i-am-not-shahid-afridi-on-the-question-of-retirement-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suresh Raina Video: संन्यास के सवाल पर सुरेश रैना बोले- मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Suresh Raina Video: संन्यास के सवाल पर सुरेश रैना बोले- मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं
Fri, 17 Mar 2023 11:57 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:57 AM IST
सार
सुरेश रैना ने संन्यास के सवाल पर कहा कि वह वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने जवाब में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मजाक बना दिया।
विज्ञापन
सुरेश रैना और शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना एलएलसी मास्टर्स का हिस्सा हैं। वह इंडिया महाराजा के लिए खेल रहे हैं और अच्छी लय में हैं। ऐसे में जब रैना से संन्यास से वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह शाहिद अफरीदी नहीं हैं। रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंडिया महाराजा के एक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने रैना से पूछा - "लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आज रात आपके प्रदर्शन के बाद हर कोई आपको आईपीएल में वापस चाहता है।" इस पर रैना ने कहा, "मैं सुरेश रैना हूं। मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं। रिटायरमेंट ले चुका हूं।"
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार शाहिद अफरीदी क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा करने के बाद कई मौकों पर वापस आ चुके हैं। इसी वजह से सुरेश रैना ने उनके नाम का जिक्र किया।
विज्ञापन
दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में एलएलसी मास्टर्स के चौथे मैच में इंडिया महाराजा ने कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा की नाबाद 159 रन की शानदार सलामी साझेदारी के जरिए एशिया लायंस पर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। उथप्पा ने 39 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 88 रनों की पारी खेली, जबकि गंभीर ने 36 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। भारत महाराजा ने 45 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
इंडिया महाराजा ने एशिया लायंस को 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन पर रोका था। एशिया लायंस के लिए उपुल थरंगा ने 48 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 8.4 ओवर में 73 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हालांकि, उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आई।

Suresh Raina with a hilarious comment there. Loved it, and I'm sure Shahid Afridi would love it too 😂❤️ #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/ZnVUMBXkCq
— Farid Khan (@_FaridKhan) March 15, 2023