फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina has a golden chance to prove himself for world cup 2019

सुरेश रैना के पास आखिरी मौका, IPL में हुए हिट तो मिलेगा World Cup का टिकट

Sat, 24 Mar 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina has a golden chance to prove himself for world cup 2019
सुरेश रैना

इंग्लैंड में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की खोज शुरू हो गई है। ऐसे में टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए यह सफर आसान नहीं होगा। अगर वह आगामी वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं तो उन्हें हर परीक्षा में खुद साबित करना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी की थी। इसके बाद श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई निदाहास ट्रॉफी में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। हालांकि एक दो पारियों को छोड़ दें तो रैना दोनों ही सीरीज में खुद को बहुत ज्यादा साबित नहीं कर पाए।

विज्ञापन

Suresh Raina has a golden chance to prove himself for world cup 2019
दिनेश कार्तिक

वन-डे क्रिकेट की बात करें तो रैना ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच द. अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में खेला था। हालांकि रैना के पास खुद को साबित करने का अब एक बेहतरीन मौका जरूर  है। आईपीएल में दो साल के प्रतिबंध के बाद वापस लौटी सीएसके ने रैना का रीटेन किया है। आईपीएल में अब तक कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके रैना अगर इस प्लेटफॉर्म पर कामयाब होते हैं निसंदेह वर्ल्ड के लिए उनकी राह काफी आसान हो जाएगी।

हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन देख रैना की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं। दोनों ही खिलाड़ी मिडल ऑर्डर में खेलते हैं। ऐसे में चयनकर्ता विश्वकप में ज्यादा बेहतर खिलाड़ी के साथ जाना पसंद करेंगे और मौजूदा समय में दिनेश कार्तिक ज्यादा बेहतर फॉर्म में हैं। साथ ही आईपीएल में इस साल उन्हें केकेआर का कप्तान भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed