{"_id":"57076baf4f1c1b3f40c810c8","slug":"suresh-raina-give-a-surprise-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना बोले, 'अपनी बीबी के साथ सहज हो या दूसरी के साथ'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रैना बोले, 'अपनी बीबी के साथ सहज हो या दूसरी के साथ'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
जिस बेबाकी से सवालों के जवाब देने में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जाने जाते हैं, अब लगता है उनके साथी क्रिकेटर भी उनसे ज्यादा दूर नहीं। शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश रैना एक मजाकिया जवाब दे बैठे।
विज्ञापन
आईपीएल-9 में नई टीम गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि टीम इंडिया में आप देशी कोच चाहते हैं या विदेशी ?
विज्ञापन
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के बाद टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, लिहाजा भारतीय टीम में जल्द ही नए कोच की ढूंढ तेज हो गई है। बीसीसीआई भी इस संबंध में माथा-मच्चसी करने में जुटी है।
विज्ञापन
रैना से जब देशी या विदेशी कोच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तुरंत हाजिर जवाबी अंदाज में कहा, "मुझे यह बताएं कि आप अपनी बीबी के साथ सहज हो या दूसरी की बीबी के साथ"। बस फिर क्या था इंटरव्यू में उनकी बात पर ठहाके गूंजने लगे।
आईपीएल में अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर वह काफी सकारात्मक दिखे, उन्होंने कहा कि गुजरात लायंस आईपीएल में जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगी।