{"_id":"5b6be59b4f1c1ba03e8b5e8d","slug":"supreme-court-agreed-bcci-draft-constitution-with-some-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई से सुप्रीम कोर्ट सहमत, आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई से सुप्रीम कोर्ट सहमत, आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के संविधान के मसौदे को कुछ संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए सौराष्ट, वडोदरा, मुंबई और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशनों को पूर्ण सदस्यता की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने 'एक राज्य, एक वोट' की नीति में संशोधन किया और रेलवे, सेना और विश्वविद्यालयों को भी पूर्ण सदस्यता प्रदान किया। इसके अलावा कोर्ट ने राज्य क्रिकेट संघों से 30 दिनों के भीतर बीसीसीआई का संविधान अपनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज से बीसीसीआई के स्वीकृत संविधान को चार हफ्ते के भीतर अपने रिकार्ड में लेने का निर्देश दिया। उच्चतम न्यायालय ने राज्य क्रिकेट संघों को आगाह किया कि इन सभी आदेश का पालन ना करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन