{"_id":"5c825128bdec22143e2c4fa3","slug":"superb-knock-by-australian-skipper-aaron-finch-vs-india-in-ranchi-in-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फॉर्म में लौटे ऑस्ट्रेलिया कप्तान के फिंच, बेबस नजर आया हर भारतीय गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फॉर्म में लौटे ऑस्ट्रेलिया कप्तान के फिंच, बेबस नजर आया हर भारतीय गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने रांची वन-डे में तहलका मचा दिया। भारत के खिलाफ हुए तीसरे वन-डे में इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 99 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वे शतक से जरूर चुक गए, लेकिन आउट होने से पहले भारतीय गेंदबाजों का मनोबल तोड़कर ही दम लिया।
2 of 5
आज अगल ही रंग में नजर आ रहे फिंच ने पहले क्रीज में थोड़ा समय गुजारा। इसके पहले की भारतीय गेंदबाज उन पर हावी हो पाते उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट्स खेलना शुरू दिए। उनकी क्रिकेट बुक्स में जितने शॉट्स थे, आज सब देखने को मिले।
3 of 5
93.93 की औसत से रन बनाने वाले फिंच ने 10 चौके और तीन छक्के भी लगाए। आज सभी को लग रहा था कि फिंच शतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर की ओर ले जाएंगे, लेकिन 31.5 ओवर में कुलदीप यादव की एक बेहतरीन गेंद पर गच्चा खाता हुए वे पगबाधा आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिंच पिछले कुछ समय से खराब लय में चल रहे थे। जून 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से नौ वनडे मैचों में उन्होंने केवल 120 रन बनाए थे। वन-डे सीरीज से पहले भारत के साथ खेले गए दो टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जरूर जीता लेकिन वहां भी फिंच का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने इन दो मैचों में शून्य और आठ का स्कोर किया।
विज्ञापन
5 of 5
2013 में वन-डे क्रिकेट में अपने करियर का आगाज करने वाले फिंच अब तक 101 वनडे मैचों में 36.26 की औसत के साथ 11 शतकों और 19 अर्धशतकों समेत 3,481 रन बना चुके हैं। इस दौरान वो 9 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।