Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काव्या मारन-अनिरुद्ध की हुई शादी: संगीतकार ने साझा की तस्वीर, कई हस्तियां हुईं शामिल; कब होगा वेडिंग रिसेप्शन?

Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से हो गई है। काव्या और अनिरुद्ध की शादी के लिए कई दिग्गजों को न्योता दिया गया है। साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत भी शादी समारोह में नजर आए।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या - फोटो : Anirudh Instagram
आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनिरुद्ध ने काव्या के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की कार्यकारी निदेशक हैं। वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। ऐसे में कपल की शादी की गेस्ट लिस्ट कई बड़े सितारों से सजी हुई है।
Trending Videos
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या की शामिल हुईं हस्तियां - फोटो : @sunpictures
फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियां हुईं शामिल
काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल रहे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शादी में शामिल हुए और उन्होंने दंपती को बधाई दी। इस शादी समारोह में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो पूरी जिंदगी के लिए है।' इसके साथ ही उन्होंने आज की तारीख भी लिखी।
 
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या का वायरल फोटो - फोटो : X
क्लासिक लुक में नजर आए अनिरुद्ध और काव्या
अनिरुद्ध और काव्या ने अपने वेडिंग लुक को बेहद क्लासिक रखा। अनिरुद्ध ने आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आते हुए मैचिंग वेष्टि के साथ कुर्ता पहना और इसके साथ एक लंबी जैकेट कैरी की जिस पर बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई की गई थी। दूसरी ओर, काव्या ने ब्लश-पिंक कलर का लहंगा चुना, जिस पर बारीक कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था। 

अनिरुद्ध और काव्या 21 नवंबर को चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट के माध्यम से हुई थी, जिसमें काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें इस जश्न में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इस वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हैं। जिन राजनीतिक दिग्गजों को वेडिंग रिसेप्शन में आमंत्रित किए जाने की चर्चा है, उनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी मेहमानों की सूची में शामिल है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या की शादी - फोटो : @sunpictures
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध  को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है। इसके अलावा साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या - फोटो : @sunpictures
क्यों चर्चा में रहती हैं काव्या मारन
आईपीएल में जब सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तो स्टैंड्स और डगआउट में बैठी काव्या मारन की खुशी कैमरों में कैद हो जाती है। टीम हारती है, तो उनके चेहरे की मायूसी भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती है। क्रिकेट के मैदान से मिली इसी पहचान के बीच अब काव्या की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। काव्या मारन ने मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है।

एक तरफ करोड़ों का कारोबारी साम्राज्य, दूसरी तरफ आईपीएल में अपनी टीम के लिए जुनून और अब दक्षिण भारतीय संगीत जगत के चर्चित नाम अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी। क्रिकेट में उनकी लोकप्रियता आईपीएल के दौरान बढ़ी, जब मैचों और नीलामी के दौरान उनकी प्रतिक्रियाएं लगातार कैमरों में दिखाई देने लगीं। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी की बॉस तक सीमित नहीं है। काव्या ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है। वह 2016 से सन टीवी नेटवर्क से जुड़ी हैं और 2019 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा, सन ग्रुप की क्रिकेट फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी है, जिसने दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में खिताब जीते हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी दिलचस्पी और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें खास पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें 'आईपीएल मिस्ट्री गर्ल' और 'आईपीएल की ग्लैमसन बॉस' जैसे नाम भी दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed