{"_id":"90fb469c-d419-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-feels-indo-pak-clash-is-never-a-dead-rubber","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच हो मुकाबला और वह भी नीरस, कभी नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक के बीच हो मुकाबला और वह भी नीरस, कभी नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी का अंतिम मुकाबला 15 जून को है और यह मुकाबला पूरे टूर्नामेंट में महामुकाबले की तरह है। इन दिन भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ऐसे में हो ही नहीं सकता कि दुनिया के किसी ग्राउंड पर ये दो टीमें मिले और मुकाबला नीरस हो जाए।
विज्ञापन
भारत टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को अपने दोनों मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है जिससे उसकी टूर्नामेंट में चुनौती खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में कई लोगों का कहना है कि यह मैच अब महज औपचारिक ही रह गया है। यह मैच पूरी तरह से नीरस होगा।
पाक के खिलाफ भी यह 'राउडी' चला तो आएगा मजा
विज्ञापन
हालांकि पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कभी नीरस नहीं हो सकता।
गावस्कर ने कहा, ‘जब भारत और पाक खेल रहे हों तो मुकाबला नीरस नहीं होता। परिणाम दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण होता है। भारतीय टीम अपनी लय बनाए रखने के लिए यह मैच जीतने की कोशिश करेगी। यदि आप हारते हैं तो आपको खुद पर संशय होता है और भारत ऐसा नहीं चाहेगी।’
ऐसे में जब पाक का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा है तो उसकी कोशिश अंतिम लीग मैच में भारत जैसी कड़ी टीम को हराकर अपने प्रशंसकों को खुशी देनी जैसी होगी।
वैसे भी दोनों देशों के प्रशंसक चाहते हैं कि किसी भी टूर्नामेंट में खिताबी जीत मिले न मिले पर अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी पर जीत जरूर मिलनी चाहिए।