फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar says Shikhar Dhawan will not make comeback in India T20 squad

T20 World Cup: सुनील गावस्कर के पसंदीदा ओपनर हैं राहुल-रोहित, धवन को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 21 Jun 2022 10:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर लोकेश राहुल फिट हैं तो उन्हें कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। वहीं, शिखर धवन को लेकर उन्होंने कहा कि अब टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल है। 
 

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Shikhar Dhawan will not make comeback in India T20 squad
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टी 20 विश्व कप को लेकर कई अहम बातों कही हैं। उन्होंने भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चर्चा की है और बताया है कि उनकी पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी क्या होगी। इसके साथ ही गावस्कर ने कहा कि अब शिखर धवन के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। गावस्कर के अनुसार अब चयनकर्ता धवन की बजाय युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। टी20 विश्व कप में राहुल के नहीं खेलने पर ईशान किशन या ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जाएगा। धवन अब टीम इंडिया में नहीं दिखेंगे। 
विज्ञापन


धवन 2014 और 2016 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि, 2021 टी20 विश्व कप से पहले अच्छे प्रदर्शन के बावजूद धवन को टीम में नहीं रखा गया था। इसके बाद आईपीएल 2022 में भी धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि धवन को फिर से भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि, गावस्कर का मानना है कि अब धवन को भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईशान-ऋतुराज को मौका
आईपीएल के दौरान ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ था और शिखर धवन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया था। कोच द्रविड़ ने टीम का एलान करने से पहले धवन के साथ बात भी की थी और उन्हें बताया था कि उनका चयन नहीं होने वाला। इस सीरीज में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने हर मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत की। हालांकि, ऋतुराज इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। अब राहुल के फिट न होने पर ईशान किशन को मौका मिलना लगभग तय है। 

धवन प्लान में होते तो खेल रहे होते
सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर शिखर धवन को मौका मिलना होता तो वो आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल रहे होते और शायद टीम की कमान भी उनके ही हाथ में होती। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में धवन की बजाय ऋतुराज और ईशान किशन को मौका मिलने से साफ है कि अब टीम में उनकी जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी इंग्लैंड गए हैं और धवन मैनेजमेंट के प्लान में होते तो वो भी इंग्लैंड के दौरे में टीम का हिस्सा होते। 

राहुल और रोहित हैं सुनील गावस्कर के पसंदीदा ओपनर
सुनील गावस्कर ने इसी दौरान कहा कि अगर लोकेश राहुल फिट हैं तो वो लोकेश राहुल और रोहित शर्मा को साथ भारत की पारी की शुरुआत कराना चाहेंगे। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को खेलना है। हालांकि, टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed