खुलासा: कौन है टीम इंडिया का सबसे 'चालाक' क्रिकेटर, गावस्कर ने बताया नाम
सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बुमराह को एक 'चालाक' गेंदबाज बताया है। गावस्कर ने कहा कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने इस तेज गेंदबाज को सबसे 'चालाक' क्रिकेटर बताया है। गावस्कर का कहना है कि बुमराह लगातार खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चार टेस्ट मैचों में उनके (बुमराह) प्रदर्शन को याद किया। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया।
बुमराह एक चालाक गेंदबाज हैं
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के एक शो में कहा, 'बुमराह एक चालाक गेंदबाज हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दिन-ब-दिन बेहतर होते जा रहे हैं। चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी। आप देखिए न कि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में टीम के लिए कितने अहम रन बनाए। बतौर फील्डर भी वो बेहतर हुए हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप बुमराह को किसी भी परिस्थिती में गेंदबाजी करने के लिए भेजिए और वो कहेंगे ठीक है- मैं आपको विकेट लाकर देता हूं।'
इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने चार टेस्ट मैचों में झटके 18 विकेट
इस महान बल्लेबाज ने आगे कहा, 'व्हाइट बॉल क्रिकेट में आप बुमराह को देखिए। वो किस तरह आईपीएल और लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में प्रदर्शन करते हैं और जब वह रेड बॉल क्रिकेट की बात करते हैं तो उनके लिए और आसान हो जाता है। इस गेंद की सीम देर तक हार्ड रहती है। व्हाइट बॉल की तुलना में रेड बॉल देर तक शाइन भी करती है। रेड बॉल से गेंदबाजों को ज्यादा स्विंग में मदद मिलती है।'
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 18 विकेट झटके। ओली रॉबिन्सन के बाद बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने बल्ले से भी 87 रन बनाए। लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल ही कर दिया। बुमराह (34*) ने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ 89 रनों की अटूट साझेदारी की थी। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए थे।