{"_id":"5e749afe8ebc3e7659672c97","slug":"kia-seltos-variants-and-specs-kia-seltos-price-and-features-in-india-2020-hyndai-creta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 Hyundai Creta से घबराई Kia मोटर्स, अगले महीने से Seltos के इन वेरिएंट्स में मिलेंगे ये नए फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 Hyundai Creta से घबराई Kia मोटर्स, अगले महीने से Seltos के इन वेरिएंट्स में मिलेंगे ये नए फीचर्स
Fri, 20 Mar 2020 03:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Seltos
- फोटो : PTI
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने घरेलू बाजार के लिए अगस्त 2019 में SUV कार Seltos (सेल्टोस) के रूप में अपना पहला उत्पाद पेश किया। mid-size SUV (मिड साइज एसयूवी) सेगमेंट में कुछ ही समय में यह गाड़ी लोकप्रिय हो गई। इसने सीधे इस सेगमेंट में बादशाहत रखने वाली Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) को टक्कर दी। सेल्टोस ने अपने पहले ही महीने में क्रेटा को पछाड़ दिया और दिसंबर 2019 तक हर महीने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। सेल्टोस की की वजह से किआ पिछले दो महीनों में अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री बढ़ाने में सफल रही। हालांकि हाल ही लॉन्च हुई 2020 Hyundai Creta में ऐसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिससे सेल्टोस को बाजार में सीधी चुनौती मिलेगी।
Auto Expo Kia Seltos X-line
- फोटो : Social Media
तीन इंजन ऑप्शंस
Kia Seltos की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख और 17.34 लाख रुपये के बीच है। यह BS6 इंजनों में 3 ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉक जेनरेट करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड CVT के साथ आता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल यूनिट 115 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और यह 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

Kia seltos
- फोटो : kia motors
सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
जबकि 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 140 PS का पावर और 242 Nm का टॉक जेनरेट करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इतने सारे पॉवरट्रेन विकल्पों के साथ आने वाली सेल्टोस ग्राहकों के एक बड़े समूह की जरूरतों को पूरा करती है। बता दें कि Seltos में ऐसी कई फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलती हैं, जो इस सेगमेंट की किसी गाड़ी में पहली बार दिए गए हैं।

kia seltos
- फोटो : KIA
ये फीचर होंगे नए
Seltos एक 5-सीटर एसयूवी है और यह Tech Line (टेक लाइन) और GT Line (जीटी लाइन) ट्रिम्स में उपलब्ध है। Tech Line में पांच वेरिएंट आते हैं- HT E, HT K, HT K Plus, HT X और HT X Plus, और GT Line में तीन वेरिएंट मिलते हैं- GT K, GT X और GT X Plus. डीलरों के मुताबिक अगले महीने से सेल्टोस की उपकरण सूची नए फीचर्स के साथ अपडेट की जाएगी। क्योंकि मिड-स्पेक HTK Plus में यूएसबी पोर्ट, इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, डुअल टिप एग्जॉस्ट यूनिट जैसे फीचर्स मिलेंगे। नए फीचर्स शामिल किए जाने से HTK Plus वेरिएंट की कीमत में मामूली बढ़ोतरी होगी। टॉप-एंड वेरिएंट में भी डुअल टिप एग्जॉस्ट यूनिट मिलेगा। इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल सिर्फ महंगी लग्जरी गाड़ियों में ही मिलता है।

Kia Seltos first drive Review
- फोटो : kia motors
फीचर्स
सेल्टोस एसयूवी कार कई शानदार फीचर्स के साथ आती है। इसमें 17-इंच के हाइपर मैटलिक एलॉय व्हील्स, टीपीएमएस, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी टेल लैंप, 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन, किआ का UOV (यूवीओ) कनेक्ट सिस्टम, स्मार्ट एयरप्यूरीफायर, काले और बेज इंटीरियर, चमड़े की सीटें, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट चाबी, ऑटोमैटिक एसी और रियर डोर सनशेड पर्दे जैसे फीचर्स मिलते हैं।