{"_id":"60ca0908bc66d526df0126c2","slug":"sunil-gavaskar-picks-india-combination-for-wtc-final-bats-for-both-ashwin-and-jadeja","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC FINAL: गावस्कर को पूरी उम्मीद, जडेजा-अश्विन दोनों खेलेंगे फाइनल, वजह भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC FINAL: गावस्कर को पूरी उम्मीद, जडेजा-अश्विन दोनों खेलेंगे फाइनल, वजह भी बताई
Wed, 16 Jun 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:52 PM IST
सार
गावस्कर 18 जून से शुरू हो रहे मैच की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और इस समय साउथम्पटन में हैं। उन्होंने कहा कि साउथम्पटन में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पिच सूखी होगी और स्पिनरों की मदद करेगी लिहाजा अश्विन और जडेजा दोनों खेल सकते हैं।'
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि साउथम्पटन की भीषण गर्मी में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों को उतारा जा सकता है क्योंकि पिच धीरे धीरे सूखने के बाद स्पिनरों की मदद करेगी। बता दें कि गावस्कर 18 जून से शुरू हो रहे मैच की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और इस समय साउथम्पटन में हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'साउथम्पटन में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पिच सूखी होगी और स्पिनरों की मदद करेगी लिहाजा अश्विन और जडेजा दोनों खेल सकते हैं।'
विज्ञापन
साउथम्पटन में अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिन से 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है लेकिन गुरुवार को बारिश का अनुमान है। गावस्कर ने कहा कि सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं बल्कि हरफनमौला काबिलियत के दम पर भारतीय टीम में इस तरह के अहम मैच से पहले संतुलन नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, 'अश्विन और जडेजा बल्लेबाजी को भी गहराई देते हैं और गेंदबाजी में संतुलन लाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बाद में होने वाली श्रृंखला में बहुत कुछ मौसम और पिच पर निर्भर करेगा।'
विज्ञापन
इंग्लैंड को श्रृंखला में हराने के बाद न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद है लेकिन गावस्कर का मानना है कि अभ्यास मैच नहीं मिलने के बावजूद भारतीय टीम की तैयारी भी मजबूत है। उन्होंने कहा, 'आजकल दौरों पर एक या दो अभ्यास मैच होते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने आपस में अभ्यास मैच खेले। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और अधिकांश खिलाड़ी कई बार इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। उन्हें हालात की जानकारी है।'
विज्ञापन