{"_id":"6873cf075ea1fe64d6014cd1","slug":"sunil-gavaskar-criticised-the-ball-tracking-technology-after-joe-root-was-saved-by-an-umpire-s-call-at-lord-s-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने डीआरएस पर उठाए सवाल, रूट के एलबीडब्ल्यू की अपील पर बचने से निराश हुए सिराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने डीआरएस पर उठाए सवाल, रूट के एलबीडब्ल्यू की अपील पर बचने से निराश हुए सिराज
Sun, 13 Jul 2025 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:51 PM IST
सार
गावस्कर ने न केवल तकनीक, बल्कि अंपायर पॉल रीफेल के फैसले की भी आलोचना की। यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 38वें ओवर में घटी, जब सिराज की गेंद अंदर की ओर आई और रूट के पैड पर लगी।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बॉल ट्रैकिंग तकनीक की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट के एलबीडब्ल्यू की अपील पर बचने के बाद गावस्कर ने डीआरएस पर सवाल उठाए। दरअसल, मोहम्मद सिराज की गेंद पर भारत ने रूट को एलबीडब्ल्यू आउट करने की अपील की, लेकिन अंपायर पॉल रीफेल ने इसे नॉटआउट करार दिया जिसके बाद भारत ने डीआरएस का सहारा लिया। डीआरएस में अंपायर का फैसला बरकरार रखा गया।
विज्ञापन
अंपायर के फैसले की आलोचना की
गावस्कर ने न केवल तकनीक, बल्कि अंपायर पॉल रीफेल के फैसले की भी आलोचना की। यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 38वें ओवर में घटी, जब सिराज की गेंद अंदर की ओर आई और रूट के पैड पर लगी। सिराज ने जोरदार अपील की, जिसमें स्लिप कॉर्डन ने भी उनका साथ दिया। शुभमन गिल भी सिराज से सहमत नजर आए और उन्होंने डीआरएस लिया। रिप्ले में दिखा कि रूट काफी हद तक क्रीज से बाहर निकल आए थे और गेंद लाइन में थी। इम्पैक्ट में लेग स्टंप साफ दिख रहा था, जिससे भारत को विकेट की उम्मीद जगी।हालांकि, बॉल-ट्रैकिंग ने दिखाया कि गेंद केवल लेग स्टंप को हल्के से छू रही थी। अंततः फैसला अंपायर कॉल पर टिका और रूट आउट होने से बच गए।

गिल और सिराज भी नाखुश नजर आए
कप्तान गिल और सिराज इससे नाखुश दिखे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बॉल-ट्रैकिंग डेटा की सटीकता पर सवाल उठाते हुए कहा, आप कह रहे हैं कि गेंद लेग स्टंप को बस छू रही थी? यह संभव नहीं है। यह तो लेग स्टंप को उखाड़ रही थी। एकमात्र अच्छी बात यह है कि भारत का रिव्यू बर्बाद नहीं हुआ।

सिराज को यकीन था कि उन्होंने विकेट ले लिया है, लेकिन तकनीक ने उन्हें निराश किया। पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने भी हैरानी जताते हुए कहा, 'रिप्ले देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ। मुझे लगा कि गेंद लेग स्टंप के अंदरूनी हिस्से से टकरा रही थी। रीयल टाइम में देखकर मुझे विश्वास नहीं हुआ कि यह मिस हो रही थी।' रूट भले ही उस वक्त आउट होने से बच गए, लेकिन चाय ब्रेक से थोड़ी देर पहले वॉशिंगटन सुंदर ने रूट को 40 रन पर बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई।