{"_id":"5d5ebd4c8ebc3e6c98690b2f","slug":"sunil-gavaskar-baffled-by-ravichandran-ashwin-astonishing-exclusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलने से आगबबूला हुए गावस्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलने से आगबबूला हुए गावस्कर
Thu, 22 Aug 2019 09:35 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटिगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन के चयन पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने सवाल उठाया है। गावस्कर ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पहले टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी का विंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है और आप उसे मैच में नहीं उतार रहे हैं, यह बात समझ से बाहर है।
विज्ञापन
ऑफ स्पिनर अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त सफलता मिली है, खासकर कैरेबियन जमीन पर। 2016 की टेस्ट सीरीज में अश्विन ने चार मैचों में 17 विकेट चटकाए थे साथ ही बल्लेबाजी करते हुए दो शतक भी जड़े थे और वह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।
विज्ञापन
कुल मिलाकर उन्होंने विंडीज के खिलाफ 60 विकेट चटकाए हैं और चार शतक भी लगाए हैं। इस मैच में अश्विन के अलावा रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋधिमान साहा और उमेश यादव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। भारत की शुरुआत खराब रही, 25 रन पर टॉप के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन