फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil ambris create two world record in his debut test

अपने पहले ही टेस्ट में वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने बनाए दो ऐसे रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं चाहेगा तोड़ना

Tue, 05 Dec 2017 11:59 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 05 Dec 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
sunil ambris create two world record in his debut test
सुनील एंब्रिस - फोटो : File
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वेलिंगटन टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को इस मैच में एक पारी और 67 से करारी शिकस्त दी। 
विज्ञापन


हालांकि इस मैच में दो ऐसे खिलाड़ियों की वजह से याद रखा जाएगा, जिनका यह डेब्यू मैच था। पहले हैं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रानहोम, जिन्होंने 105 रन की पारी खेली। ग्रानहोम 71 गेंद पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे हैं वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू करने वाले सुनील एंब्रिस, जो अपनी पहली पारी की पहली गेंद पर ही हिट विकेट आउट हुए और दूसरी पारी में छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इस लिहाज से वो दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने पहले ही मैच में हिट विकेट आउट हुए और छठे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने अपना खाता छक्का लगाकर खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक क्रिकेट इतिहास में कुल 10 बल्लेबाज ऐसे हैं, जो अपने डेब्यू मैच में हिट विकेट आउट हुए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पहली गेंद पर आउट नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 


छक्का लगाकर अपना खाता खोलने का कारनाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एरिक फ्रीमैन के नाम दर्ज है। फ्रीमैन ने 1968 में टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए अपना खाता छक्के से खोला था। 

इसके बाद कैरीबियाई बल्लेबाज कार्लिसले बेस्ट ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ, जिम्बाब्वे के कीथ डैंबैग्वा ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ, न्यूजीलैंड के मार्क क्रेन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और श्रीलंका के धनंजय डीसिल्वा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में यह कारनामा किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed