फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kraigg brathwaites bowling action has been cleared by ICC

इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

Wed, 20 Sep 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 20 Sep 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
kraigg brathwaites bowling action has been cleared by ICC
क्रैग ब्रेथवेट - फोटो : twitter
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर क्रैग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दे दी है।  बता दें कि पिछले महीने ब्रेथवेट पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगा था।  
विज्ञापन


क्रैग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट 31 अगस्त को इंग्लैंड के लॉफबरो टेस्टिंग सेंटर में हुआ था।  आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'वेस्टइंडीज के ऑफस्पिनर क्रैग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन कानूनी पाया गया है और वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। ' 
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि ब्रेथवेट की कोहनी मुड़कर 15 डिग्री स्तर से बाहर नहीं जा रही है।  ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन पर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान रिपोर्ट हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल के ब्रेथवेट ने वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 40 टेस्ट खेले हैं और 12 विकेट चटकाए हैं।  इसके अलावा 10 वन-डे में उन्होंने एक विकेट लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed