17 साल 103 दिन की उम्र में नेपाल के क्रिकेटर ने बना दिया अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के संदीप जोरा टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। 17 साल और 103 दिन की उम्र में संदीप ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दुबई में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 46 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली। हालांकि, जोरा के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद नेपाल को यूएई के हाथों 21 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
154 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय नेपाल की टीम कभी मैच में नजर नहीं आई, लेकिन संदीप के तीन चौके और एक छक्के की मदद से खेली पारी ने मुकाबले में कुछ रोमांच जरूर पैदा किया। नेपाल के कप्तान पारस खड़का ने भी 25 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
Nepal's Sundeep Jora has become the youngest man to score a T20I fifty at the age of 17 years, 103 days with 53* on debut, but it wasn't enough to stop UAE claiming a 21-run victory in the 1st T20I in Dubai.#UAEvNEP scorecard ➡️ https://t.co/kds3bCLVqu pic.twitter.com/nekXry6lCF
— ICC (@ICC) January 31, 2019
वैसे, जनवरी का महीना नेपाल क्रिकेट के लिए बेहतरीन रहा है। 26 जनवरी को रोहित पौदेल ने 16 साल और 146 दिन की उम्र में यूएई के खिलाफ 58 गेंदों में 55 रन की पारी खेली थी। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 59 रन की पारी खेली थी। तेंदुलकर की उम्र तब 16 साल और 213 दिन थी।
28 जनवरी को पारस खड़के नेपाल की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। पारस ने 109 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसकी मदद से नेपाल ने पहली बार वन-डे सीरीज जीती।