{"_id":"78fd55d33b51d77588ba98b018283ce6","slug":"stuart-broad-out-of-odi-series-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं होंगे स्टुअर्ट ब्रॉड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं होंगे स्टुअर्ट ब्रॉड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Aug 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट सीरीज में जोरदार जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए भी अपनी टीम घोषित कर दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज 25 अगस्त से शुरू हो रही है।
हालांकि इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। ब्रॉड को मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान नाक और आंख के पास गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ओवल टेस्ट में खेला था।
इंग्लैंड की घोषित वनडे टीम में जहां ब्रॉड को बाहर रखा गया है वहीं युवा बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। हेल्स इंग्लैंड के लिए 32 ट्वंटी-20 मैच खेल चुके हैं लेकिन उनके पास अब वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका है।
विज्ञापन
ब्रॉड के अलावा टेस्ट सीरीज खेलने वालों में से ओपनर सैम रॉबसन को भी वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। रॉबसन के घुटने में चोट है और इस सप्ताह उनकी सर्जरी को लेकर कोई फैसला हो सकता है।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 3-1 से जीत दर्ज कर चुकी इंग्लिश टीम 25 अगस्त से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और 7 सितंबर को एजबस्टन में एकमात्र टी-20 मैच खेलेगी।
आलराउंडर रवि बोपारा को भी टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिल पाई है। लेकिन तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम के बाद वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया है।
वनडे सीरीज के लिए घोषित इंग्लैंड की टीम - एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, जोस बटलर, स्टीवन फिन, हैरी गर्ने, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, जोई रुट, बेन स्टोक्स, जेम्स ट्रेडवेल और क्रिस वोग्स।