फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Story of Thang ta Art britishers banned this sports due to fear of mutiny

Khelo India Games: खेलो इंडिया गेम्स में शामिल थांग ता की कहानी, डर के मारे अंग्रेजों ने बैन कर दिया था यह खेल

Wed, 25 Jan 2023 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 05:50 PM IST
सार

खेलो इंडिया गेम्स में थांग ता आर्ट को भी शामिल किया गया है। इस खेल में तलवार भाले का उपयोग होता है। अंग्रेजों ने इस खेल पर बैन लगा दिया था।
 

विज्ञापन
Story of Thang ta Art britishers banned this sports due to fear of mutiny
Thang ta Art - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन इस बार मध्यप्रदेश के आठ शहरों में हो रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। थांग ता आर्ट को भी खेलों इंडिया गेम्स में शामिल किया है। यह लगभग 400 साल पहले मणिपुर के राजा-महाराजों ने शुरू किया था। हालांकि, इस खेल की कहानी काफी रोचक है। तलवार और भाले के साथ खेले जाने वाले इस खेल पर अंग्रेजों ने बैन लगा दिया था। हालांकि, यह खेल अपना अस्तित्व बनाए रखने में सफल रहा और अब इसे खेलो इंडिया गेम्स में भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


अंग्रेजों को डर था कि इस खेल में भाले और तलवार का उपयोग होता है। इस वजह से इस खेल में हिस्सा लेने वाले लोग बगावत में शामिल हो सकते हैं। इस वजह से इस खेल पर बैन लगा दिया गया था। 
विज्ञापन


खेलों इंडिया गेम्स में मणिपुर सहित कुल 22 टीमें इस खेल में हिस्सा ले रही हैं। थांग ता का शाब्दिक अर्थ है तलवार और भाला। थांग का अर्थ है तलवार और ता का मतलब है भाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल आर्ट विदेशों से आकर एक खेल के रूप में स्थापित हो चुका है। ऐसे में भारतीय फेडरेशन के प्रेम कुमार ने थांग ता को भी एक खेल के रूप में स्थापित करने का मन बनाया। उन्होंने तलवार की जगह एक छड़ी का इस्तेमाल किया और भाले की जगह ढाल को दे दी। धीरे-धीरे मणिपुर में इसके आयोजन शुरू हुए और अब यह देश के अलग-अलग हिस्सों में खेला जा रहा है। 


1990 से शुरू हुआ यह सफर अब जाकर कहीं सफल हुआ है। 1993 में इसकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित हो चुकी है। 2011 में इस खेल की विश्व चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल छह देश शामिल हुए। भारत में मणिपुर के अलावा हरियाणा में यह खेल काफी लोकप्रिय है और हरियाणा के खिलाड़ी थांग ता में चार मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed