फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Storm of 'Hitman' Rohit Sharma came in Indore on this day 22 december, hit joint fastest century in t-20 international cricket; watch video

Hitman Rohit: इंदौर में आज ही के दिन आया था रोहित का तूफान, जड़ा था सबसे तेज शतक, देखें VIDEO

Wed, 22 Dec 2021 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Dec 2021 02:43 PM IST
सार

चार साल पहले आज ही के दिन रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाया था। वे ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने थे।

विज्ञापन
Storm of 'Hitman' Rohit Sharma came in Indore on this day 22 december, hit joint fastest century in t-20 international cricket; watch video
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा को कौन नहीं जानता। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने वनडे और टी-20 में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे अब तक कोई छू भी नहीं सका है। उन्होंने टीम इंडिया को कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। 22 दिसंबर यानी आज का दिन भी रोहित के लिए बेहद खास है। 
विज्ञापन


रोहित का सबसे तेज शतक
ऐसा इसलिए क्योंकि चार साल पहले आज ही के दिन रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाया था। वे ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने थे। रोहित ने 22 दिसंबर, 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में महज 35 गेंद में शतक जड़ा था। इससे पहले डेविड मिलर और सुदेश विक्रमसेकरा यह कारनामा कर चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने लगाए थे 10 छक्के
रोहित ने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 118 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके लगाए। रोहित का स्ट्राइक रेट 274.41 का रहा था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के मिलर ने 29 अक्टूबर, 2017 को 35 बॉल पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं, 30 अगस्त 2019 को चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी सुदेश विक्रमसेकरा ने 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी।

रोहित के अंतरराष्ट्रीय रन
रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 15 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसमें 40 से ज्यादा सेंचुरी और 80 से ज्यादा फिफ्टी शामिल है। रोहित मौजूदा समय में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने टेस्ट में अब तक 3047, वनडे में 9205 और टी-20 में 3197 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 5611 रन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed