फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Waugh manager helps provide financial aid to 100 physically challenged cricketers

भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर्स की मदद को आगे आए स्टीव वॉ के मैनेजर, वित्तीय रूप से मदद की

Thu, 13 Aug 2020 04:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 13 Aug 2020 04:22 PM IST
सार

चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य संघ से जरूरतमंद क्रिकेटरों की सूची देने को कहा था जिसके अनुसार यह राशि वितरित की गई।

विज्ञापन
Steve Waugh manager helps provide financial aid to 100 physically challenged cricketers
- फोटो : social Media

विस्तार

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) ने गुरूवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकाफ ने कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 100 शारीरिक रूप से विकलांग क्रिकेटरों को वित्तीय मदद मुहैया कराई। पीसीसीएआई (फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के सचिव रवि चौहान ने कहा कि प्रत्येक क्रिकेटर को पांच पांच हजार रूपये की राशि दी गई।

विज्ञापन


चौहान ने पीटीआई से कहा, ‘इस मुश्किल समय में प्रत्येक खिलाड़ी को 5000 रूपये की राशि दी गई। संघ इस जरूरत के समय में 400 दिव्यांग क्रिकेटरों की सहायता करना चाहता है। हमारा लक्ष्य है कि 400 दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद की जाए। पीसीसीएआई हार्ले मेडकाफ, आनंद चुक्का और प्रवीण नल्ला के इसमें मदद करने के लिए शुक्रिया करना चाहेगा।'
विज्ञापन


चौहान के अनुसार मेडकाफ और चुक्का ने राशि जुटाई जबकि नल्ला ने एन-95 मास्क मुहैया कराए। बयान के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का सहयोग करने और इन खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए शुक्रिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed