स्टीव-पोटिंग की सलाह, इस बल्लेबाज को बाहर कर टीम में लाबुशेन को करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को अंतिम एकादश में नहीं रखना चाहिए।
वॉ और पोंटिंग दोनों ने लेग स्पिन ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन को अंतिम एकादश में रखने की सिफारिश की। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ ने एससीजी में अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी पसंदीदा एकादश इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
वॉ के अनुसार मार्कस हैरिस और अनुभवी शॉन मार्श को पारी का आगाज करना चाहिए और उसके बाद उस्मान ख्वाजा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरें। इस पूर्व कप्तान को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें और उसके बाद कप्तान टिम पेन, लाबुशेन और मिशेल मार्श जिम्मेदारी संभाल
वॉ ने गेंदबाजी आक्रमण के लिये पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को चुना है। वॉ के उत्तराधिकारी पोंटिंग का भी मानना है कि फिंच को हटाकर लाबुशेन को अंतिम एकादश में शामिल करने की जरूरत है। फिंच ने सीरीज में अभी 16 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये हैं। इनमें पर्थ में पहली पारी में बनाये गये 50 रन भी शामिल हैं।
पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'मुझे लगता है कि लाबुशेन को सीधे अंतिम एकादश में शामिल कर देना चाहिए जिसका मतलब होगा कि फिंच मैच में नहीं खेलेंगे और उस्मान पारी का आगाज करेंगे। मेरी ऐसी राय है।' उन्होंने कहा, 'लाबुशेन चौथे, हेड पांचवें और मिच मार्श छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम इस तरह से होना चाहिए।'