फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smiths challenge to Indian bowlers, said - no longer afraid of short balls
IND Inning
121/0 (14 ov)
Target: 406
Rohit Sharma 69(50)*
Shubman Gill 47 (37)
Drinks Break : IND need 285 runs in 36.0 remaining overs

स्टीव स्मिथ की भारतीय गेंदबाजों को चुनौती, कहा- शॉर्ट गेंदों से अब नहीं डरता

Mon, 16 Nov 2020 12:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 12:49 PM IST
सार

  • 17 दिसंबर से एडिलेड में दिन-रात्रि टेस्ट के साथ शुरू होगी चार मैचों की सीरीज 
  • 01 मैच होगा यह भारतीय टीम का विदेशी सरजमीं पर गुलाबी गेंद से 

विज्ञापन
Steve Smiths challenge to Indian bowlers, said - no longer afraid of short balls
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

विस्तार

टीम इंडिया ने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी जो उनकी 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीत थी। पर इस बार भारतीय टीम के लिए यह आसान नहीं है। दो साल पहले (2018) में खेली गई इस सीरीज में मेजबान टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे। यह दोनों गेंद से छेड़छाड़ के चलते एक साल का प्रतिबंध झेल रहे थे। इस बार यह दोनों टीम में वापसी कर चुके हैं, ऐसे में मेहमान टीम के लिए मुकाबला काफी कठिन होगा।

विज्ञापन


चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडिलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मैच से होगी। यह भारत का विदेश में गुलाबी गेंद से पहला जबकि कुल दूसरा मैच होगा। उधर सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी अपने इरादे जाहिर करने शुरू कर दिए हैं। मेजबान टीम खिलाड़ियों ने जहां भारत से पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है वहीं कई युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलने को बेताब हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम को गेंदबाजी करना चुनौती : स्वेपसन
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने कहा कि वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजी कर अपने कौशल के परीक्षण का इंतजार कर रहे हैं। स्वेपसन ने अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। स्पेपसन भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए चुनी गई टीम का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा,‘आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ चुनौती देना चाहते हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ (बल्लेबाजों) के साथ यहां हैं। मेरे लिए यह एक और चुनौती है। मैं इस लिए भी उत्साहित हूं क्योंकि मुझे एक महान क्रिकेटर के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट गेंदों से अब नहीं लगता डर : स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा। मैंने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed