{"_id":"5c5c6277bdec2273923c1f7e","slug":"steve-smith-surgery-goes-well","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, सफल रही स्टीव स्मिथ की सर्जरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, सफल रही स्टीव स्मिथ की सर्जरी
Thu, 07 Feb 2019 10:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव स्मिथ की कोहनी की सर्जरी अच्छी रही और उनके प्रबंधन ने कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए लगा प्रतिबंध मार्च के अंत में समाप्त हो रहा है। उन्हें लिगामेंट में समस्या के कारण पिछले महीने बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा था। उन्होंने इसके लिये सर्जरी कराई।
विज्ञापन
स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रेग ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया वेबसाइट से कहा कि सर्जरी ठीक ठाक रही और उन्हें खेलने के लिये तैयार होने में अभी साढ़े तीन हफ्ते के करीब समय लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेले और इसके बाद विश्व कप और फिर एशेज।'
गेंदबाजी कोच साकेर ने इस्तीफा दिया
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड साकेर ने टीम के सर्वश्रेष्ठ हित के लिए विश्व कप और इंग्लैंड के एशेज दौरे से कुछ महीने पहले गुरूवार को हटने का फैसला किया।
साकेर ने कोच जस्टिन लैंगर के साथ लंबी बातचीत के बाद इस्तीफा दे दिया।
लैंगर ने कहा, 'डेविड और मैंने पिछले नौ महीनों से टीम में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा की और हम सहमत हो गये कि टीम के सर्वश्रेष्ठ हित के लिये यह अलग दिशा में आगे बढ़ने का सही समय है।'
उन्होंने कहा, 'मैं डेविड को उनके शानदार योगदान के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा, विशेषकर उस भूमिका में जिसमें उन्होंने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के कोर ग्रुप के विकास में मदद की।'
मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों को निखारने वाले साकेर ने कहा कि उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम के साथ बिताये समय का लुत्फ उठाया।
उन्होंने कहा, 'मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया का शुक्रिया करना चाहूंगा जिसने मुझे पिछले तीन सत्र में आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम की कोचिंग करने का मौका दिया।'
उन्होंने कहा, 'मैंने टीम के साथ बिताये समय का लुत्फ उठाया, विशेषकर तेज गेंदबाजों के शानदार ग्रुप के साथ काम करने का।'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि ट्राय कूले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी ग्रुप का काम देखेंगे।