फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith stepped down as captain of australia cricket team

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पद से हटाया, टिम पैन संभालेंगे कमान

Sun, 25 Mar 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
steve smith stepped down as captain of australia cricket team
स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ रविवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में ही स्मिथ ने कप्तानी पद छोड़ दिया है और अब उनकी जगह शेष मैच व सीरीज में टिम पैन कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन


स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कैमरन बेनक्रॉफ्ट द्वारा बॉल टेंपरिंग को स्वीकार किया और अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि ऐसी गलती फिर कभी नहीं होगी।
विज्ञापन


इस शर्मनाक घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्मिथ को कप्तानी पद से हटाने का आदेश दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी जल्द ही कोई सख्त एक्शन लेने की बात कही थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा, 'स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर से बातचीत की गई, जिसके बाद दोनों ने तीसरे टेस्ट के बीच ही क्रमशः कप्तान व उप-कप्तान पद से इस्तीफा देने पर सहमती जताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सदरलैंड ने साथ ही कहा, 'इस टेस्ट का आगे बढ़ना जरूरी है। अंतरिम रूप से हम इस मामले में अपनी जांच जारी रखेंगे। मैंने पहले भी कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के फैंस हमारे देश के क्रिकेटरों से स्तर की संहिता को बरकरार रखने की उम्मीद रखते हैं। इस समय उनमें से कोई इस पर खरा नहीं उतरा।
 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

steve smith stepped down as captain of australia cricket team
स्टीव स्मिथ

बकौल सदरलैंड, 'हमारे जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जवाब चाहते हैं और हम इस मामले में आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। यह मामला प्राथमिक है।'

बोर्ड ने स्मिथ की जगह टिम पैन को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डेविड पीवर ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने टिम पैन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष सीरीज के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया है। स्मिथ और वॉर्नर टिम के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आएंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'केपटाउन में जो हुआ, उसकी तुरंत जांच के लिए बोर्ड अपना पूरा समर्थन देगा। यह मामला हमारे के लिए काफी गंभीर है। हम भरोसा दिलाते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के हित को ध्यान रखते हुए सभी जानकारी देते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed