फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith says they have talent who can challenge team india

स्टीव स्मिथ की 'विराट ब्रिगेड' को चुनौती, दूसरे वन-डे में ऐसे देंगे जवाब

Wed, 20 Sep 2017 04:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 20 Sep 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
steve smith says they have talent who can challenge team india
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में उसे डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 26 रन की शिकस्त झेलना पड़ी।  मेहमान टीम के कप्तान का मानना है कि उनकी टीम बेहतर है जो सीरीज में वापसी करना जानती है। 

विज्ञापन


स्मिथ ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'सीरीज का पहला मैच हमारे लिए टी20 जैसा हो गया था।  मेरे ख्याल से अगर हमें 50 ओवर खेलने के लिए मिलते तो हमारे बल्लेबाज लय हासिल कर लेते और जीत दर्ज करते। '
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।  हमारे पास बहुत प्रतिभाएं हैं जो अगले कुछ मैचों में टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दे सकती हैं। ' 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहले वन-डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे।  मगर बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवर में 164 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।  मेहमान टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और मुकाबला 26 रन से हार गई।  इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने स्मिथ की कप्तानी के बारे में कहा था कि वो अभी चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।  
 

पढ़ें:- युवराज सिंह के टीम में शामिल न होने पर मां शबनम ने कही 'विराट' बात



स्मिथ ने क्लार्क की इस बात को गलत बताते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरी कप्तानी में कोई कमी आई है।  हां अभी नतीजे अच्छे नहीं आ रहे हैं, जिसे हम सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।  हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है और जल्द ही हम जोरदार वापसी की कोशिश करेंगे।  सीरीज की शुरुआत जरुर निराशाजनक रही, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। '

स्मिथ ने इसके अलावा भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की।  उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनकी (धोनी) भूमिका में किसी प्रकार का बदलाव आया है।  वो हमेशा से छठे या सातवें क्रम पर खेले हैं और फिनिशर हैं।  उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं। '

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed