{"_id":"66f3ca39ceefcd368f0c1954","slug":"star-west-indies-all-rounder-andre-russell-wants-to-continue-till-the-t20-world-cup-2026-says-fit-enough-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Andre Russell: अगले टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, बोले- क्यों रुकूं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Andre Russell: अगले टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, बोले- क्यों रुकूं?
Wed, 25 Sep 2024 02:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:01 PM IST
सार
रसेल इस साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा थे। उन्हें टी20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, वह अब भी वेस्टइंडीज के लिए चमक बिखेरने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : IPL
विस्तार
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। घरेलू जमीन पर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब नहीं जीत पाने के बाद उनकी नजरें 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले अगले टी20 विश्व कप में खेलने पर लगी हुई हैं। रसेल का कहना है कि वह जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना चाहते हैं, उसके लिए वह फिट हैं और अभी अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
रसेल ने की है कोच सैमी से बात
रसेल इस साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा थे। उन्हें टी20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, वह अब भी वेस्टइंडीज के लिए चमक बिखेरने के इंतजार में हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है और इससे पहले रसेल ने बताया कि उन्होंने अपने टी20 टाइमलाइन को लेकर मुख्य कोच डेरेन सैमी के साथ चर्चा की है।
रसेल इस साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा थे। उन्हें टी20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, वह अब भी वेस्टइंडीज के लिए चमक बिखेरने के इंतजार में हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है और इससे पहले रसेल ने बताया कि उन्होंने अपने टी20 टाइमलाइन को लेकर मुख्य कोच डेरेन सैमी के साथ चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसेल ने कहा, मैंने सैमी से बात की है और उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूं। कैरेबियाई टीम में मैं जिस तरह की प्रतिभा देख रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं दो साल तक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं जाहिर तौर पर 2026 टी20 विश्व कप खेलना चाहता हूं क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैं खेल से दूर जा सकता था, लेकिन मैं सिर्फ युवाओं को ऑलराउंडर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं। मैं अभी भी गेंद कहीं पर भी हिट कर सकता हूं और अच्छी तेजी से गेंद डाल सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे अभी रुकना चाहिए।
वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं।