{"_id":"1f4c9567321439d84c1694a175469710","slug":"star-india-gets-sponsorship-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"STAR-ESPN को सस्ते में मिले प्रसारण अधिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
STAR-ESPN को सस्ते में मिले प्रसारण अधिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने 2013-2014 के लिए भारत में होने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीजों के प्रसारण अधिकार स्टार प्राइवेट लिमिटेड और ईएसपीएन को बेस प्राइज दो करोड़ रुपए प्रति मैच देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यह रकम बीसीसीआई के पिछले टाइटल प्रायोजक एयरटेल के साथ किए गए करार 3.33 करोड़ रुपए प्रति मैच के मुकाबले काफी कम है।
बीसीसीआई सेक्रेटरी संजय पटेल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "बोर्ड की मार्केटिंग कमेटी ने भारत में होने वाली 2013 और 2014 की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीजों के प्रसारण अधिकार स्टार प्राइवेट लिमिटेड और ईएसपीएन को दिए हैं।"
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि बोली लगाने वालों को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज या फिर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज या फिर दोनों का विकल्प भी दिया गया था।
विज्ञापन
मौजूदा टाइटल प्रायोजक एयरटेल का इस साल अपना अनुबंध आगे न बढ़ाने के कारण बीसीसीआई ने कॉरपोरेट समूहों से नई बोलियां मंगाई थी।