फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Star India all-rounder Deepti Sharma says Change of T20 World Cup venue won't impact Indian team preparation

Women's T20 WC: आयोजन स्थल में बदलाव होने से भारत की तैयारी पर पड़ेगा असर? दीप्ति शर्मा ने दिया ये जवाब

Wed, 21 Aug 2024 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Aug 2024 10:42 PM IST
सार

आईसीसी ने मंगलवार को बांग्लादेश में अशांति के बाद टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था। तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट अब दुबई और शारजाह में होगा जिसमें बांग्लादेश मेजबानी के अधिकार को बरकरार रखेगा।

विज्ञापन
Star India all-rounder Deepti Sharma says Change of T20 World Cup venue won't impact Indian team preparation
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा आगामी महिला टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और उन्हें लगता है कि आयोजन स्थल में अचानक परिवर्तन से उनकी टीम की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईसीसी ने मंगलवार को बांग्लादेश में अशांति के बाद टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था। तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट अब दुबई और शारजाह में होगा जिसमें बांग्लादेश मेजबानी के अधिकार को बरकरार रखेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उसे राजस्व का अपना हिस्सा मिले।
विज्ञापन

'यूएई के विकेट से परिचित हैं'
दीप्ति ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विश्व कप कहां हो रहा है, मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हूं कि एक ऑलराउंडर के रूप में मैं टीम की सफलता में कैसे योगदान दे सकती हूं। मैं बस अपना सब कुछ देना चाहती हूं और पिछले चार-पांच महीने हमारे लिए अच्छे रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा और इस बार हम ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करेंगे। हमें थोड़ी जानकारी है कि यूएई के विकेट कैसे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑलराउंडर ने हाल के महीनों में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है और इस समय वह अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रही हैं। दीप्ति ने कहा, मैं इस समय अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रही हूं और इससे मुझे अपने ऊपर से दबाव हटाने में मदद मिली है। मैंने अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से सीखा है कि जब आप खेल का आनंद लेना शुरू करते हैं, तो आप मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

दीप्ति ने लंदन स्पिरिट वुमेन के लिए द हंड्रेड 2024 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजयी छक्का लगाकर उसका पहला खिताब दिलाया। उन्होंने कहा, लॉर्ड्स में हंड्रेड फाइनल में विजयी रन मारने का क्षण अद्भुत था, यही वह चीज है जिसकी मुझे कमी खल रही थी। यह हमेशा बहुत अच्छा होता है कि आप अपनी टीम के लिए मैच जीतें। मैंने भगवान को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed