फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction

इन खिलाड़ियों को लेकर फायदे में रही फ्रैंचाइजी, कौड़ियों के भाव बिके स्टार क्रिकेटर

Wed, 31 Jan 2018 05:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
गौतम गंभीर

आईपीएल सीजन 11 की नीलामी कई फ्रैचाइजियों के लिए बेहद सस्ता सौदा रही। इस सीजन की नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने अपनी टीम के लिए बेहद सस्ते में योद्धा खिलाड़ी खरीदे हैं। ये सभी वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

विज्ञापन


इनमें से कई खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने आईपीएल के पिछले संस्करणों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। अपने अच्छे फॉर्म को बरकरार रखने वाले इन खिलाड़ियों को इस साल फ्रैंचाइजियों ने कौड़ियों के भाव खरीदा है।

विज्ञापन

star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : IPL
मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश के तूफानी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इस वर्ष मुंबई इंडियंस ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह वही खिलाड़ी है, जिसने हैदराबाद सनराजइर्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
gautam gambhir
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर की आईपीएल के इस सीजन में घर वापसी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल जितवाने वाले गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने सिर्फ 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल में गंभीर ने 147 पारियों में 31.55 की औसत से 4133 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के धांसू ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुका यह क्रिकेटर निचले क्रम की बल्लेबाजी का स्तर उठा सकता है। गेंदबाजी की बात करें तो शाकिब ने 43 पारियों में 7.17 के इकॉनमी रेट से 43 विकेट लिए हैं।

star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
लुंगी एनगिडी
लुंगी एनगिडी
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन बेहद लाजवाब रहा। अब तक खेले कुल 3 इंटरनेशन टी-20 मैचों में एनगिडी ने 7.33 की दर से रन देकर 6 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस खिलाड़ी को सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा है।

star cricketers sold in very less price in ipl 2018 auction
केन विलियमसन - फोटो : IPL official web
केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबद ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। कीवी कप्तान के मौजूदा जबर्दस्त फॉर्म को देखते हुए यह बहुत कम कीमत है। विलियम्सन की तुलना में सस्ता प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी नीलामी में उनसे ज्यादा दाम में बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed