{"_id":"c016566e-c628-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"stadium-over-housefull-for-ipl-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों का नहीं दिखा साया, फाइनल देखने पहुंचे हजारों दर्शक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवादों का नहीं दिखा साया, फाइनल देखने पहुंचे हजारों दर्शक
कोलकाता
Updated Sun, 26 May 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
भले ही आईपीएल का यह सत्र स्पॉट फिक्सिंग के कारण विवादों में रहा लेकिन कोलकाता के दर्शक आईपीएल पर अपना विश्वास कायम रखते हुए रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल मैच का लुत्फ उठाने भारी संख्या में ईडन गार्डंस पहुंचे।
विज्ञापन
दर्शकों ने स्टेडियम पहुंचकर साथ ही यह भी जता दिया कि भले ही क्रिकेट पर फिक्सिंग का साया मंडराए या कुछ और,यह आम आदमी का खेल है और इसे अपार समर्थन मिलता रहेगा। पिछले कुछ दिनों से शहर के सभी टिकट काउंटर पर फाइनल मैच का टिकट हासिल करने के लिए समर्थकों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन
अन्य मैचों की तरह ही समर्थकों ने इस मैच में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह बढ़ाया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो दर्शकों ने भरपूर तालियों से उनका अभिवादन किया। साथ ही अन्य मैचों की तरह ही इस मैच में भी दर्शक आईपीएल की आधिकारिक संगीत पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन