IND Inning
46/1 (4.1 ov)
Sanju Samson 25(14)*
Ishan Kishan 0
WI elected to bowl
{"_id":"5ce4c96bbdec2207826ddc20","slug":"srilanka-defeated-scotland-by-35-runs-in-rain-affected-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंडिस, करुणारत्ने व फर्नांडो के अर्द्धशतक, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेंडिस, करुणारत्ने व फर्नांडो के अर्द्धशतक, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया
Wed, 22 May 2019 09:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 22 May 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट
- फोटो : social media
ओपनर अविष्का फर्नांडो (74), कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (77) और कुसल मेंडिस (66) की अर्द्धशतकीय पारियों से श्रीलंका ने बारिश से बाधित पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को हरा दिया।
विज्ञापन
दूसरे वन-डे मुकाबले में श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस पद्धति से स्कॉटलैंड को 35 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
यह श्रीलंका की पिछले साल अक्तूबर के बाद और इस साल की पहली जीत है।
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 322 रन बनाए। इसके बाद स्कॉटलैंड की पारी में बारिश आ गई। इससे उसे 34 ओवर में 235 रन का लक्ष्य दिया गया।
लेकिन स्कॉटलैंड की टीम 33.2 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मुंसे ने 61 और मैथ्यू क्रास ने 55 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप ने चार और सुरंगा लकमल ने दो विकेट झटके।