{"_id":"5d8b23e58ebc3e01767f50a3","slug":"srilanka-cricket-team-gets-security-like-president-after-arrival-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेटप्रूफ गाड़ियों में होटल पहुंची श्रीलंकाई टीम, पाकिस्तान में मिली राष्ट्राध्यक्षों जैसी सुरक्षा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुलेटप्रूफ गाड़ियों में होटल पहुंची श्रीलंकाई टीम, पाकिस्तान में मिली राष्ट्राध्यक्षों जैसी सुरक्षा
Wed, 25 Sep 2019 01:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : social media
एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान पहुंची श्रीलंका की टीम को हवाई अड्डे से ही राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की सुरक्षा दी गयी है। श्रीलंकाई टीम यहां सुरक्षा विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के कुछ घंटे बाद पहुंची। खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच ओल्ड कराची हवाई अड्डे से बुलेट प्रूफ कोस्टर (छोटी बस) और कार से सीधे होटल ले जाया गया।
विज्ञापन
📸 Arrival of Sri Lanka team at Karachi for ODI & T20I series against Pakistan! #PAKvSL pic.twitter.com/FinGhRt3bX
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 24, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
Players look forward to crowd support during the #PAKvSL https://t.co/lgGKbz4BWc#PAKvSL pic.twitter.com/kAkf2NKQX6
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 24, 2019
श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गयी थी।
इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है।
श्रीलंका इस दौरे में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा। ये तीनों मैच कराची में होंगे। इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।