फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sri Lanka Wrestling Chief Vanishes In Oslo Norway, dumps his team during United World Wrestling championships

World Wrestling championships: श्रीलंका के कुश्ती प्रबंधक टीम को छोड़कर भागे, टीम उनके बिना ही वापस देश लौटी

Mon, 11 Oct 2021 07:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

श्रीलंका के कई एथलीट पहले भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से गायब होते रहे हैं। दक्षिण कोरिया में 2014 एशियाई खेलों के दौरान, दो श्रीलंकाई एथलीट गायब हो गए थे।

विज्ञापन
Sri Lanka Wrestling Chief Vanishes In Oslo Norway, dumps his team during United World Wrestling championships
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई श्रीलंकाई टीम को एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। टीम के मैनेजर टीम को छोड़कर भाग खड़े हुए। दक्षिण एशियाई देश के कुश्ती महासंघ के प्रमुख सरथ हेविथाराना ने कहा कि श्रीलंका के कुश्ती प्रबंधक ने अपनी टीम का साथ छोड़ दिया और टूर्नामेंट के बाद नॉर्वे में गायब हो गए। उनका मानना है कि यह मैनेजर अवैध रूप से यूरोप में रहने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


हेविथाराना ने कहा कि डोनाल्ड इंद्रवांसा ओस्लो में टूर्नामेंट शुरू होने के तीन दिन बाद टीम होटल से गायब हो गए। शुक्रवार को श्रीलंकाई टीम तो वापस लौटी, लेकिन वह टीम के साथ नहीं थे। हमें संदेह है कि वह स्विट्जरलैंड में घुसने की कोशिश कर रहा होगा। एक श्रीलंकाई नागरिक ने इंद्रवांसा को बस का टिकट लेने की कोशिश करते देखा था।
विज्ञापन


हेवाविथराना ने कहा कि उन्होंने ओस्लो पुलिस और नॉर्वे के अन्य अधिकारियों को प्रबंधक के लापता होने के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा- इंद्रवांसा के ओस्लो में रहने का कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि हमने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। इसकी सबसे अधिक संभावना है कि वह किसी अन्य यूरोपीय देश में जाना चाहता है, शायद स्विट्जरलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के कई एथलीट पहले भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से गायब होते रहे हैं। दक्षिण कोरिया में 2014 एशियाई खेलों के दौरान, दो श्रीलंकाई एथलीट गायब हो गए थे। वहीं, 2007 में भी एक ट्रिपल-जंप कोच इटली में गायब हो गए थे। 


इससे पहले जर्मनी में 2004 के एक टूर्नामेंट में श्रीलंका की पूरी हैंडबॉल टीम गायब हो गई थी। उस समय श्रीलंका के पास हैंडबॉल टीम नहीं थी। 23 सदस्यीय टीम जर्मनी में ही कहीं लापता हो गए। 2008 में इस घटना पर एक फिल्म भी बनाई गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed