फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka wins series on last ball against australia

रोमांचक मैच में 3 रन से जीता श्रीलंका

Mon, 28 Jan 2013 07:49 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
sri lanka wins series on last ball against australia

बेहद रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे और आखिरी टी20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत दो रन से पराजित कर सीरीज 2-0 से जीत ली। श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने (नाबाद 61), जीवन मेंडिस (25) और तिसारा परेरा (नाबाद 35) की शानदार पारियों से चार विकेट पर 161 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने जब दस ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे तब बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। दोबारा खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया को 15 ओवर में 122 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। लेकिन मेजबान टीम तीन विकेट पर 119 रन ही बना सकी और दो रन से मुकाबला तथा सीरीज हार गई। शान मार्श ने नाबाद 47 और कप्तान जार्ज बैली ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन


श्रीलंका के तिसारा परेरा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए साथ ही एक विकेट भी हासिल किया। माहेला ने 45 गेंदों पर नाबाद 61 रन में पांच चौके और दो छक्के जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका से टेस्ट सीरीज जीती जबकि वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी। श्रीलंका ने फिर टी20 सीरीज जीतकर अपना ऑस्ट्रेलियाई दौरा शानदार अंदाज में संपन्न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed