फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka vs australia t20 series sri lanka won series

AusVsSL T-20: श्रीलंका ने जीती सीरीज, आखिरी मैच जीत ऑस्ट्रेलिया ने बचाई साख

Thu, 23 Feb 2017 02:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
sri lanka vs australia t20 series sri lanka won series
- फोटो : Getty Images

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज पर श्रीलंका ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 41 रनों से मात दी। हालांकि इस मैच को जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं बचा सका। श्रीलंका ने  2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन


तीन मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने शुरुआत के दो मैच पहले ही जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। बुधवार को एडिलेड मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने की मंशा से मैदान में उतरी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने श्रीलंका की यह मंशा पूरी नहीं होने दी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए, जिसमें कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 53 रन जोड़े। श्रीलंकाई टीम में सनाका और लसिथ मलिंगा को 2-2 विकेट मिले। जवाब में श्रीलंका ने अच्छी और मंझी हुई शुरुआत की। मेहमान टीम की ओर से कप्तान उपल थरंगा ओर दिलशान मुनावीरा ने 41 रनों की साझेदारी की। लेकिन कंप्तान के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों के जैसे ढ़ह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की कुल स्कोर 18 ओवरों में 146 रन रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉक्नर और एडम जम्पा के शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। फॉक्नर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं जम्पा ने भी 25 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से दिलशान मुनावीर ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed