फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka team vs india 3rd odi match preview and prediction

SL vs IND: श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, तीसरा वन-डे आज

Fri, 23 Jul 2021 09:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Jul 2021 09:55 AM IST
सार

तीसरे वन-डे खेलने के लिए जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

विज्ञापन
sri lanka team vs india 3rd odi match preview and prediction
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : pti

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता था जबकि दूसरे मैच में मेहमान टीम ने श्रीलंका को तीन विकेट से मात दी थी। तीसरे वन-डे खेलने के लिए जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी। माना जा रहा है कि भारतीय टीम तीसरे वन-डे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी कर सकती है। अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरुआत के लिए शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ को ही उतारता है या देवदत्त पड्डीक्कल या ऋतुराज गायकवाड़ को मौका देता है। शॉ ने पहले दो मैच में 43 और 13 रन बनाए।

विज्ञापन

संजू सैमसन कर सकते हैं डेब्यू

शॉ को फिर मौका मिलता है तो उनकी कोशिश अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की होगी। टीम प्रबंधन के सामने एक और दुविधा यह होगी कि आक्रामक ईशान किशन को ही उतारा जाए या संजू सैमसन को वन-डे क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया जाए। मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार कह चुके हैं कि हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है लिहाजा बड़ौदा के इस खिलाड़ी और उनके भाई कृणाल पंड्या के खेलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन की दुविधा

टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं। पिछले दो मैचों में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित करने में कामयाब रहे थे। भुवनेश्वर कुमार आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि उनका साथ देने के लिए नवदीप सैनी या चेतन सकारिया को दीपक चाहर की जगह उतारा जा सकता है। चाहर हालांकि साबित कर चुके हैं कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी है तो टी-20 में उनकी भूमिका अहम होगी। ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है। स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर के रहते अब यहां भी चयन की दुविधा है।

विज्ञापन

मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की करनी होगी हौसलाअफजाई

श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढा होगा। सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है। पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कासुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed