फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka's opening Test against New Zealand at Galle will be a six-day affair due to presidential election

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट छह दिन का होगा, दिया गया एक दिन का ब्रेक; जानें कारण

Fri, 23 Aug 2024 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:07 PM IST
सार

दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार होगा कि श्रीलंका छह दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2001 में कोलंबो में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में पोया डे (पूर्णिमा) के कारण एक दिन का विश्राम रखा गया था।

विज्ञापन
Sri Lanka's opening Test against New Zealand at Galle will be a six-day affair due to presidential election
श्रीलंका टीम - फोटो : ICC

विस्तार

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने गॉल में होने वाला पहला टेस्ट मैच पांच दिन के बजाए छह दिन का है। इस शुरुआती टेस्ट के दौरान एक दिन का ब्रेक देने का फैसला किया गया है। दरअसल, इस द्विपीय देश में राष्ट्रपति चुनाव होने के कारण एक दिन विश्राम का प्रावधान है। आईसीसी ने शुक्रवार को बताया कि 18 सितंबर को शुरू होने वाले टेस्ट में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के कारण 21 सितंबर को विश्राम का दिन होगा।
विज्ञापन

2001 के बाद पहली बार श्रीलंका करेगा छह दिवसीय टेस्ट की मेजबानी 
दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार होगा कि श्रीलंका छह दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2001 में कोलंबो में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में पोया डे (पूर्णिमा) के कारण एक दिन का विश्राम रखा गया था। दो मैचों की यह सीरीज मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है जिसका दूसरा टेस्ट 26-30 सितंबर तक उसी स्थान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली शताब्दी में टेस्ट क्रिकेट के बीच में एक दिन का विश्राम आम बात थी लेकिन अब यह प्रचलन लगभग खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने दिसंबर 2008 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच संसदीय चुनाव के कारण छह दिवसीय रखा था। न्यूजीलैंड और श्रीलंका वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed