फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka prepares hitting New Zealand

श्रीलंका से टकराने को तैयार किवी

Thu, 27 Sep 2012 12:36 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:36 AM IST
विज्ञापन
sri lanka prepares hitting New Zealand
न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मुकाबलों में शिकस्त खा चुकी मेजबान श्रीलंका के पास अब सुपर-8 के पहले मुकाबले में हिसाब चुकता करने का बढ़िया मौका है। ग्रुप मुकाबले में बारिश के कारण मैच सात-सात ओवर का कर दिया गया था जिसमें कीवी टीम ने 32 रन से जीत हासिल की थी। श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा ब्रैंडन मैककुलम हैं जिनके नाम टूर्नामेंट में एक शतक है।
विज्ञापन


शानदार फार्म में चल रहे मैककुलम किसी भी गेंदबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ा सकते हैं। कप्तान रोस टेलर पर भी मेजबानों को लगाम कसनी होगी। यदि आंकड़ों की बात करे को दोनों टीमें बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल नौ मैच हुए हैं जिसमें चार श्रीलंका ने जबकि पांच न्यूजीलैंड ने जीते। लेकिन वर्ल्ड कप में पलड़ा श्रीलंका का भारी है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार भिड़ी हैं जिसमें दो बार श्रीलंका और एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, श्रीलंका को कमतर आंकना भी भूल होगी। अपने घर में खेल रही श्रीलंका को घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा मिलेगा। कप्तान महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की तिकड़ी अनुभवी और विस्फोटक है। ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक गेंदबाजी करने वाले स्पिनर अजंता मेंडिस श्रीलंका के लिए तुरुप का पत्ता होंगे। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की तेजी किसी भी बल्लेबाज के पैर उखाड़ सकती है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों में आलराउंडरों की भरमार है। जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed