फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka played draw in practice match

अभ्यास मैच में श्रीलंका ने खेला ड्रॉ

Sat, 08 Dec 2012 04:54 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 04:54 PM IST
विज्ञापन
sri lanka played draw in practice match

ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश और श्रीलंका के बीच खेला गया तीन दिवसीय एकमात्र टूर मैच तीसरे दिन लंच तक ड्रॉ समाप्त हो गया। मनूका ओवल में खेला गए टूर मैच में ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश ने पहली पारी में छह विकेट पर 439 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पारी में छह विकेट पर 396 रन बनाए।

विज्ञापन


श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान नाबाद शतक बनाकर रिटायर्ड हो गए जबकि प्रसन्ना जयवर्धने ने 71, दिनेश चांदीमल ने 57 और कुमार संगकारा ने 55 रन बनाकर अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किए। श्रीलंका ने इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों के साथ साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भी खतरे के संकेत दे दिए।
विज्ञापन


श्रीलंका ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करने के लिए पांच तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। तेज गेंदबाजों के पसंदीदा बेलेरिव ओवल में मेहमान टीम को अगले शुक्रवार को होबार्ट में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेटकीपर जयवर्धने ने कहा, 'यह अच्छी विकेट है। हमारा अभ्यास मैच काफी शानदार था और सभी बल्लेबाज अपनी ओर से बढ़िया पारी खेल पाए। लेकिन हमें उम्मीद है कि पहले टेस्ट में हमें यहां से अलग पिच मिलेगी जहां गेंदबाजों के लिए करने के लिए काफी कुछ होगा।' ऑस्ट्रेलिया में पहले कभी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज नहीं कर पाने वाली श्रीलंकाई टीम को इस बार कुछ अच्छे परिणामों की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed