{"_id":"5d387ab38ebc3e6cf470978c","slug":"sri-lanka-head-coach-chandika-hathurusinghe-asked-to-step-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका क्रिकेट ने कोच चंडिका से वनडे सीरीज के बाद इस्तीफा देने को कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका क्रिकेट ने कोच चंडिका से वनडे सीरीज के बाद इस्तीफा देने को कहा
Wed, 24 Jul 2019 09:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
chandika hathurusinghe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के मुख्य कोच चंडिका हथुरूसिंघे से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पद छोड़ने के लिए कहा गया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने कहा कि एसएलसी सचिव मोहन डि सिल्वा ने हथुरूसिंघे को पत्र लिखकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका के विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद से ही हथुरूसिंघे पर पद छोड़ने का दबाव था। श्रीलंका ने विश्व कप में सिर्फ तीन मैच जीते और सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा था। हथुरूसिंघे ने स्वदेश लौटने के बाद हालांकि अगले साल अपना अनुबंध समाप्त होने तक पद पर बने रहने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि हथुरूसिंघे वापस बांग्लादेश के मुख्य कोच बन सकते हैं। बांग्लादेश ने स्टीव रोड्स को पद से हटा दिया है जिससे ऐसी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन