फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WC: श्रीलंका में नाटक जारी, कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को फिर से बहाल किया; खेल मंत्री ने SLC को किया था बर्खास्त

Tue, 07 Nov 2023 02:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने और अंतरिम समिति नियुक्त करने के मंत्री रोशन रणसिंघे के कदम को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
Sri Lanka court restores sacked cricket board after Shammi Silva challenged Roshan Ranasinghe decision WC 2023
श्रीलंका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के कुछ दिन बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अदालत का सहारा लिया। श्रीलंका कोर्ट ऑफ अपील ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द कर दिया है और पूरी सुनवाई लंबित रहने तक मंगलवार को निष्कासित अधिकारियों को बहाल कर दिया।

अदालत ने शम्मी सिल्वा की याचिका स्वीकार की

Sri Lanka court restores sacked cricket board after Shammi Silva challenged Roshan Ranasinghe decision WC 2023
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने और अंतरिम समिति नियुक्त करने के मंत्री रोशन रणसिंघे के कदम को चुनौती दी गई थी। अदालत के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ''बोर्ड की बहाली दो सप्ताह के लिए है जब अदालत मामले की फिर से सुनवाई करेगी। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि सिल्वा को पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति को पद पर बने रहने से रोकने का आदेश हासिल करने के बाद काम पर लौटना था। सरकार ने बोर्ड के 'बकाया मुद्दों' के समाधान के लिए एक कैबिनेट समिति भी नियुक्त की थी।

क्या है पूरा मामला?

Sri Lanka court restores sacked cricket board after Shammi Silva challenged Roshan Ranasinghe decision WC 2023
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने विश्व कप में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रणसिंघे का श्रीलंका क्रिकेट के साथ महीनों से विवाद चल रहा है। रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि देश के 1996 विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बयान के अनुसार, खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए अंतरिम समिति का गठन भी किया था।

नए सात सदस्यीय पैनल में सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज और बोर्ड के एक पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे। यह कदम बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी सचिव मोहन डी सिल्वा के इस्तीफा देने के एक दिन बाद उठाया गया था। रणसिंघे ने पिछले सप्ताह विश्व कप में मेजबान भारत के हाथों श्रीलंका की 302 रन की हार के बाद सार्वजनिक रूप से पूरे बोर्ड के इस्तीफे की मांग की थी। भारत के 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम एक समय 14 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे और 55 रन पर सिमट गई थी, जो विश्व कप के इतिहास में चौथा सबसे कम स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका में भड़का जनाक्रोश

Sri Lanka court restores sacked cricket board after Shammi Silva challenged Roshan Ranasinghe decision WC 2023
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस हार के बाद जनाक्रोश भड़क उठा और शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बाद से कोलंबो में बोर्ड कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। रणसिंघे ने कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक या नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'बोर्ड के अधिकारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पहले बोर्ड पर देशद्रोही और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था। श्रीलंकाई टीम सोमवार को बांग्लादेश से हारकर विश्व कप से भी बाहर हो गई।
विज्ञापन

रणसिंघे ने आईसीसी से समर्थन की मांग की थी

Sri Lanka court restores sacked cricket board after Shammi Silva challenged Roshan Ranasinghe decision WC 2023
रोशन रणसिंघे - फोटो : सोशल मीडिया
रणसिंघे ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्ण सदस्यों को पत्र लिखकर आपसी समझ और समर्थन की मांग की थी। श्रीलंकाई मीडिया को जारी पत्र में रणसिंघे ने कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, प्रबंधन भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों से घिरा हुआ है। खेल मंत्री को आईसीसी ने बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए पिछले महीने नियुक्त तीन सदस्यीय पैनल को वापस लेने के लिए मजबूर किया था क्योंकि इसे राजनीतिक हस्तक्षेप माना गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed