फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ जीते तो बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया पहली बार करेगी ऐसा

Tue, 07 Nov 2023 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

नीदरलैंड के खिलाफ अगर टीम इंडिया जीतती है तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। भारतीय टीम ने अब तक आठ मैच जीते हैं और नौवें जीत के साथ ही 20 साल पुराना अपना एक रिकॉर्ड तोड़ देगी।

विज्ञापन
IND vs NED WC 2023 First Time India to Qualify for World Cup Semi Final Without Losing a Single Match
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विजयरथ पर सवार टीम इंडिया अब रविवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। यह भारत का आखिरी लीग स्टेज मैच होगा। यह राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस विश्व कप का भी आखिरी लीग स्टेज मैच होगा। इसके बाद सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि दो स्थानों के लिए फिलहाल चार टीमों के बीच जंग है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग है। अब यह देखने वाली बात होगी कि इन सब में से कौन सी टीम अंतिम चार में जगह बना पाती है।
IND vs NED WC 2023 First Time India to Qualify for World Cup Semi Final Without Losing a Single Match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अगर टीम इंडिया जीतती है तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। भारतीय टीम ने अब तक आठ मैच जीते हैं और नौवें जीत के साथ ही 20 साल पुराना अपना एक रिकॉर्ड तोड़ देगी। दरअसल, भारत के नाम अब तक किसी एक विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड है। ऐसा उन्होंने 2023 से पहले 2003 में किया था। हालांकि, 2003 में भारत को नौवें मैच में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इंडिया के पास अपने उस रिकॉर्ड से आगे निकलने का मौका है। 

2003 विश्व कप में क्या हुआ था?

IND vs NED WC 2023 First Time India to Qualify for World Cup Semi Final Without Losing a Single Match
भारतीय टीम 2003 विश्व कप में - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 2003 विश्व कप अभियान की शुरुआत ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ जीत से की थी। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सौरव गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार आठ मैच जीते थे। भारत ने इस दौरान जिम्बाब्वे, नामीबिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, केन्या, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हराया था। फिर सेमीफाइनल में केन्या को शिकस्त दी थी। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 विश्व कप में अब तक क्या हुआ?

IND vs NED WC 2023 First Time India to Qualify for World Cup Semi Final Without Losing a Single Match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2023 विश्व कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस विश्व कप में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया, फिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया। अब उनका मैच नीदरलैंड से बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। इस मैच में विराट कोहली वनडे में शतकों का अर्धशतक लगाने की भी कोशिश करेंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। यह विराट का होम ग्राउंड भी है। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया विश्व कप में अपने लगातार आठ मैच जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम तीसरी बार विश्व कप जीतने उतरी है

IND vs NED WC 2023 First Time India to Qualify for World Cup Semi Final Without Losing a Single Match
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की नजर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर है। भारत कपिल देव की कप्तानी में 1983 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में चैंपियन बना था। अब रोहित शर्मा के ऊपर तीसरी बार टीम को विजेता बनाने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम की मजबूती को देखते हुए प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी अपने देश में आएगा। अपनी मेजबानी में टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर चैंपियन बनने पर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed