WI Inning
199/4 (16 ov)
Target: 250
Shai Hope 75(37)*
Romario Shepherd 9 (6)
WI need 51 runs in 24 remaining balls
{"_id":"69aed42b4ce6023fdb092e68","slug":"sri-lanka-appoint-gary-kirsten-as-head-coach-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Cricket: विश्वकप में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जयसूर्या ने छोड़ा पद, टीम को मिला नया कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sri Lanka Cricket: विश्वकप में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जयसूर्या ने छोड़ा पद, टीम को मिला नया कोच
Mon, 09 Mar 2026 07:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:37 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ओपनर और अनुभवी कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम-सनथ जयसूर्या
- फोटो : IANS-ANI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो चुका है। मेजबान श्रीलंका के लिए यह टूर्नामेंट निराशा से भरा रहा। टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने भी खराब प्रदर्शन के कारण पद से इस्तीफा दे दिया। अब श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ओपनर और अनुभवी कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। कर्स्टन का कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल 2028 तक रहेगा। एसएलसी के अनुसार कर्स्टन का मुख्य लक्ष्य टीम को आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2007 के लिए तैयार करना होगा। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा।
कर्स्टन के पास कोचिंग का अपार अनुभव
बोर्ड ने कहा कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय हाई परफॉर्मेंस सेंटर की संरचना को मजबूत करने और आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए टीम को बेहतर बनाने की रणनीति का हिस्सा है। 58 वर्षीय कर्स्टन के पास अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का लंबा अनुभव है। उन्होंने 2008 से 2011 के बीच भारतीय टीम को कोचिंग दी थी और उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 वनडे विश्व कप जीता था। इसके बाद कर्स्टन 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच भी रहे। उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका तीनों प्रारूपों में दुनिया की नंबर-1 टीम बना था। हाल ही में वह क्रिकेट नामीबिया के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए थे।

Trending Videos
कैसा रहा जयसूर्या का कार्यकाल?
- जयसूर्या ने 2024 टी20 विश्व कप के तुरंत बाद श्रीलंका के मुख्य कोच का पद संभाला था।
- उनके कार्यकाल के शुरुआती महीनों में टीम ने कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
- अगस्त 2024 में श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीती।
- इसके बाद सितंबर में टीम ने द ओवल में टेस्ट मैच में जीत दर्ज की, हालांकि सीरीज गंवा दी थी।
- इसी वर्ष श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया।
- जयसूर्या के कार्यकाल का अंतिम वर्ष निराशाजनक रहा। घरेलू टी20 विश्व कप में श्रीलंका को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
- 2025 एशिया कप में भी टीम का प्रदर्शन साधारण रहा, जबकि पिछले साल पाकिस्तान में आयोजित टी20आई त्रिकोणीय सीरीज में भी टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
- टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने भी श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
- बता दें कि, जयसूर्या इससे पहले दो अलग-अलग कार्यकाल में श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।