{"_id":"5c2ba7edbdec2256986d294a","slug":"sri-lanka-and-bangladesh-fail-to-secure-direct-qualification-to-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका-बांग्लादेश को 2020 टी-20 विश्व कप के लिए खेलना होगा क्वालिफायर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका-बांग्लादेश को 2020 टी-20 विश्व कप के लिए खेलना होगा क्वालिफायर
Tue, 01 Jan 2019 11:18 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
पूर्व चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश कम रैंकिंग के कारण पुरुष टी20 विश्व कप सुपर 12 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सके। अब उन्हें 2020 में होने वाले इस टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए ग्रुप चरण के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। आईसीसी ने मंगलवार को सुपर 12 के लिए सीधे क्वालिफाई करने वाली टीमों की घोषणा की।
विज्ञापन
इनमें शीर्ष रैंकिंग की पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान शामिल हैं। पूर्व चैंपियन और तीन बार के उप विजेता श्रीलंका और बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में छह अन्य क्वालिफायर्स के साथ खेलना होगा। यह टूर्नामेंट 18 अक्तूबर से 15 नवंबर 2020 के बीच ऑस्ट्रेलिया में होगा।
विज्ञापन
क्वालिफिकेशन मानदंडों के अनुसार चोटी की आठ टीमों को सीधे सुपर 12 चरण में जगह मिलती है, जबकि बाकी दो टीमों को अन्य टीमों के साथ ग्रुप चरण में खेलना होगा। ग्रुप चरण की अन्य टीमों का निर्धारण 2019 में होने वाले टी20 विश्व कप क्वालिफायर्स से होगा। ग्रुप चरण से चार टीमें सुपर 12 में जगह बनाएंगी।
विज्ञापन