{"_id":"5f9e0fe58ebc3e9b946f5802","slug":"srh-vs-rcb-sunrisers-hyderabad-captain-david-warner-reminds-of-ipl-2016-after-defeating-delhi-and-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और RCB को हराने के बाद वार्नर ने भरी हुंकार, आईपीएल 2016 की दिलाई याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली और RCB को हराने के बाद वार्नर ने भरी हुंकार, आईपीएल 2016 की दिलाई याद
Sun, 01 Nov 2020 07:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2020 में लगातार दो बड़े मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदार बन गई है। शीर्ष की टीम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में हराकर हैदराबाद के हौंसले बुलंद है। शनिवार को आरसीबी को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचने के बाद कप्तान डेविड वार्नर काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
वार्नर ने टीम की खास तौर पर गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यहां आने पर हमें पता था कि क्वालीफाई करने के लिए हमें शीर्ष टीमों को हराना होगा। अच्छे संतुलन और अच्छी साझेदारी के साथ हमने जीत दर्ज की।’
विज्ञापन
वार्नर ने कहा, 'आज सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। विकेट धीमा हो गया है। गेंदबाजों को सामंजस्य बैठाना था। सिर्फ यॉर्कर या धीमी गेंद से काम नहीं चल सकता। आपको विकेटों पर गेंदबाजी करनी होगी। इतनी ओस गिरने से मैं हैरान नहीं था। जब यहां मौसम ठंडा होता है तो काफी ओस गिरती है।’
विज्ञापन
कप्तान ने गेंद और बल्ले से उम्दा प्रदर्शन करने वाले होल्डर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जेसन काफी अच्छा क्रिकेटर है। उसकी लंबाई के कारण अगर आपको उसे बाउंसर फेंकनी है तो काफी शॉर्ट गेंद करनी होगी और इस तरह की पिचों पर उसके लिए ऐसी गेंदों पर शॉट मारना आसान होगा। अगला मैच भी हमारे लिए करो या मरो का है। हम अब भी आईपीएल जीत सकते हैं। 2016 में भी हमें सभी तीन मैच जीतने थे।’