फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs LSG: Nitish Reddy lost his temper while returning pavilion, angrily threw his helmet on the stairs IPL

SRH vs LSG: पवेलियन लौटते समय नीतीश रेड्डी ने आपा खोया, गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटका, VIDEO आया सामने

Fri, 28 Mar 2025 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Mar 2025 09:14 AM IST
सार

नीतीश ने दो मैच खेले हैं और दोनों में कुछ बड़ा नहीं कर सके हैं। राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में जब उनकी टीम ने 286 का स्कोर खड़ा किया था तो वह 30 रन बना पाए थे। अब लखनऊ के खिलाफ 32 रन बनाने के बाद वह अपने गुस्से को काबू में नहीं रख सके।

विज्ञापन
SRH vs LSG: Nitish Reddy lost his temper while returning pavilion, angrily threw his helmet on the stairs IPL
नीतीश रेड्डी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के सातवें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच को शुरू होने से पहले किसी ने इस परिणाम के बारे में नहीं सोचा था। हैदराबाद के बल्लेबाजों के फॉर्म को देखते हुए और लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए सबने एसआरएच की जीत के कयास लगाए थे, लेकिन ऋषभ पंत की टीम ने उन सभी कयासों पर पानी फेर दिया। हालांकि, मैच के दौरान कुछ ऐसा भी घटा, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, आउट होकर पवेलियन लौटते वक्त नीतीश रेड्डी आपा खो बैठे और गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटक दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा
विज्ञापन

नीतीश ने हेलमेट फेंका
दरअसल, मैच के दौरान नीतीश हैदराबाद के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी भी निभाई। इसके बाद अनिकेत वर्मा के साथ 18 रन की साझेदारी की। हालांकि, वह पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। नीतीश को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया। वह 28 गेंद में दो चौके की मदद से 32 रन बना सके। नीतीश ने दो मैच खेले हैं और दोनों में कुछ बड़ा नहीं कर सके हैं। राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में जब उनकी टीम ने 286 का स्कोर खड़ा किया था तो वह 30 रन बना पाए थे। अब लखनऊ के खिलाफ 32 रन बनाने के बाद वह अपने गुस्से को काबू में नहीं रख सके और ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ते वक्त सीढ़ियों पर हेलमेट को पटक दिया। हेलमेट दूर जाकर गिरा। वहां मौजूद गार्ड भी पीछे शोर सुनकर पीछे मुड़कर देखने लगे।
विज्ञापन

लखनऊ ने हैदराबाद को हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के बाद निकोलस पूरन (70 रन) के इस आईपीएल सत्र के सबसे तेज अर्धशतक और उनकी मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की बदौलत गुरुवार को हैदराबाद में टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोला।

SRH vs LSG: मेगा नीलामी में रहे अनसोल्ड, लखनऊ ने दिया मौका तो उठाया लाभ; चार विकेट लेकर चमके शार्दुल ठाकुर

एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और शार्दुल ने 34 रन देकर चार विकेट लेकर शानदार वापसी जारी रखी जिससे एसआरएच नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम ने पूरन (छह चौके, छह छक्के) और मिचेल मार्श (सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतकों से आक्रामक शुरूआत की। अंत में अब्दुल समद (आठ गेंद में नाबाद 22 रन) और डेविड मिलर (सात गेंद में नाबाद 13 रन) की नाबाद पारियों से टीम ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed