फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   srh beat kkr by 22 runs, ipl eliminator match

सनराइजर्स से हार के बाद केकेआर आईपीएल से बाहर

Thu, 26 May 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
srh beat kkr by 22 runs, ipl eliminator match
- फोटो : pti

चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव (3/35) की गेंद से चमक कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के काम न आई। ऑलराउंडर मोजेज हेनरिक्स के गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन और युवराज के आतिशी 44 रन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को यहां आईपीएल-9 के अहम एलिमिनेटर में बुधवार को 22 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने  तीन और मैन ऑफ द मैच मोजेज हेनरिक्स ने दो विकेट चटका हैदराबाद को शानदार जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। हेनरिक्स ने इसके साथ ही 31 रन की शानदार पारी भी खेली। हैदराबाद के गेंदबाजों को अपने फील्डरों का पूरा साथ मिला।
विज्ञापन


हैदराबाद की किस्मत तीसरे प्रयास में आखिर पलट गई।  हैदराबाद ने तीसरे प्रयास में केकेआर पर जीत के साथ लीग में उसके हाथों मिली हार का हिसाब चुकता कर यहीं फिरोजशाह कोटला मैदान में शुक्रवार को क्वालीफायर 2 में गुजरात लायंस से भिड़ने का हक हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज सिंह की 44 रन की तेज पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। युवराज ने जेसन होल्डर के चौथे और आखिरी ओवर में बोल्ड होने से पहले 30 गेंदें खेलीं और अपनी पारी में एक छक्का और आठ चौके लगाए।

जवाब में मनीष पांडेय (36 रन, 28 गेंद, दो चौके, 1 छक्का) और  सूर्यकुमार यादव (23 रन, 15 गेंद, एक चौका और एक छक्का) की पांचवें विकेट की 46 रन भागदारी के बावजूद  केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना पाई।

 कप्तान ओपनर गौतम गंभीर और कॉलिन मुनरो की दूसरे विकेट की 38 रन की भागीदारी कर केकेआर की पारी को संभालने की कोशिश की । तभी युवराज ने बेहतरीन थ्रो से मुनरो को रनआउट कर इस भागीदारी को क्या तोड़ा केकेआर 16 रन जोड़ कर तीन विकेट गंवा संकट में फंस गई।

गंभीर(28) को बेन कटिंग ने स्थानापन्न फील्डर शंकर के हाथों कैच कराया। यूसुफ पठान (2) को  मोजेज हेनरिक्स ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच करा पवेलियन लौटाया।

डेथ ओवरों में युवराज ने किया थोड़ा मनोरंजन

srh beat kkr by 22 runs, ipl eliminator match

इससे पहले आईपीएल में करो या मरो मुकाबले में टॉस कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट 162 रन बनाए। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स को तेज मगर खराब शुरुआत मिली। दूसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर शिखर धवन बेहद ही खराब शॉट चयन के बाद बोल्ड हुए। पहला विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स के बल्लेबाजों की रनों की गति धीमी हो गई।

10 वें ओवर में फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने जादू दिखाया और पहले हेनरिक्स और दूसरी गेंद पर कप्तान डेविड वॉर्नर को चलता कर सनराइजर्स को दो बड़े झटके एक साथ दे दिए। अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज थे युवराज सिंह और दीपक हुडा। युवराज ने आते ही अपने हाथ खोले और पूरा अनुभव दिखाते हुए ताबड़तोड़ शॉट लगाने शुरू किए। 15 वें ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया।

डेथ ओवरों के आते ही युवराज गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हो गए। हालांकि 16 वें ओवर में दीपक हुडा गलतफहमी के चलते रनआउट हो गए। इस जोड़ी के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें युवराज के 28 रनों का योगदान रहा और दीपक का 21 रनों का। अब नमन ओझा नए बल्लेबाज के रुप में आए। 17 वें ओवर में युवी ने लगातार दो चौके जड़े।

19 वें ओवर में युवराज जेसोन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिफ्टी लगाने से 6 रन से चूक गए। हालांकि उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन बनाए। इसी ओवर में नमन ओझा भी अपना विकेट गंवा बैठे।

बाएं हाथ के पुछल्ले बल्लेबाज विपुल ने मोर्न मोर्कल जैसे खतरनाक गेंदबाज की आखिरी ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि चौथी गेंद पर वह भी आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed