{"_id":"9506a61e-c57d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-want-to-be-an-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में हीरो बनने की है श्रीसंत की इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिल्मों में हीरो बनने की है श्रीसंत की इच्छा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीसंत को लगता है कि अब वह कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। उसे अब आईपीएल के नतीजों में भी कोई रुचि नहीं है।
विज्ञापन
वह स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों बार-बार यही कहता है कि वह हीरो बनेगा और फिल्मों में किस्मत अजमाएगा।
क्रिकेटर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह पहले लंदन जाएगा और नाक का ऑपरेशन करवाएगा।
श्रीसंत किसी को इस बात का आभास नहीं होने दे रहा है कि वह क्रिकेट से दूर रहकर कितना परेशान है। वह न तो आईपीएल के बारे में कोई सवाल पूछता और न ही टीवी पर मैच देखने की इच्छा जाहिर करता है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रीसंत ने आईपीएल और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के बारे में अभी तक एक भी सवाल नहीं पूछा है।
शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच खेला गया था। मैच को लेकर जब पुलिस अधिकारियों ने सवाल पूछा तो श्रीसंत ने कोई इच्छा जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
वहीं, इस बात पर चंदीला ने कहा कि इतने रन तो वह बना लेगा। जबकि अंकित चव्हाण गुमशुम रहता है। वह न तो किसी से बात कर रहा है और न ही किसी की बात का जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
24 घंटे में लेंस बदलता है श्रीसंत
स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, श्रीसंत ने आंखों में लेंस लगा रखा है, जिसे वह 24 घंटे में बदलता है। दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद उसका बड़ा भाई उसे काफी लेंस देकर गया था। श्रीसंत का कहना है कि गर्मी के चलते लेंस जल्दी खराब हो जाते हैं।
चंदीला को लगता था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा
अजीत चंदीला को लगता था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। उसे पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर काफी अचंभा हुआ। वह पुलिस अधिकारियों से कहता है कि उसे पता नहीं था कि पुलिस के पास बहुत ही एडवांस तकनीकी है। वह तो मोबाइल बदलकर बात करता था।
मेडिकल चेकअप कराया
पुलिस ने शुक्रवार शाम को श्रीसंत, चंदीला और अंकित समेत कई बुकीज की मेडिकल जांच कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोर्ट के आदेशों के तहत रूटीन चेकअप कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीनों खिलाड़ी ठीक हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद खिलाड़ी डिप्रेशन जैसी स्थिति में जरूर आ जाते हैं।