फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth paied 2 lakhs in cash after shopping

15 मई को 2 लाख की नगद खरीदारी की थी श्रीसंत ने

Tue, 21 May 2013 06:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
sreesanth paied 2 lakhs in cash after shopping
स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीसंत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने एक ही दिन में लगभग 2 लाख रुपये की खरीदारी की और वह भी नगद भुगतान के साथ।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अल्पेश नाम के एक शख्स को भी आज मुंबई में गिरफ्तार किया गया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सभी बुकीज के संपर्क में था। उसके पास से एक करोड़ 38 लाख रुपये भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

श्रीसंत को मोहाली में 9 मई को हुए मैच के बाद टीम से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें शेष मैचों के लिए अपनी टीम से बाहर कर दिया था और उनका भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम 15 मई को मैच खेलने मुंबई पहुंची तो श्रीसंत भी अपने खर्चे से मुंबई पहुंच गए। अपनी गिरफ्तारी से एक दिन पूर्व उन्होंने मुंबई में जमकर खरीदारी की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि श्रीसंत ने खुलासा किया कि उन्होंने 15 मई को मुंबई में 1 लाख 95 हजार रुपये की खरीदारी की थी। सारा भुगतान नगद रूप से किया। पुलिस ने बताया कि श्रीसंत ने फिक्सिंग से मिले पैसे से एक ब्लैकबेरी फोन भी खरीदा जिसे अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया।


हालांकि पुलिस का कहना है कि जयपुर की रहने वाली गर्लफ्रेंड का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पूर्व गिरफ्तार एक अन्य क्रिकेटर अजित चंडीला के बारे में कहा गया था कि उसने एक लाख रुपये के दो चश्मे खरीदे। साथ ही ढाई लाख की महंगी जींस भी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed